दुनिया की सबसे विशालतम संस्कृत नेपाली ई-डिक्शनरी प्रकाशित, जानें इसकी और खासियत

img

काठमांडू, 20 नवम्बर (हि.स.)। पूर्ण प्रसाद मिश्रा’ स्वामी केशवनंद गिरी’ ने दुनिया की सबसे वृहद और विशालतम संस्कृत नेपाली ई- डिक्शनरी प्रकाशित की है जोकि एंड्राइड एप्लीकेशन के रूप में है।

Sanskrit Nepali e-Dictionary

इस डिक्शनरी में संस्कृत नेपाली हिंदी और इंग्लिश में कुल 4,00,000 शब्द उनके अर्थों के साथ दिए गए हैं। इस डिक्शनरी के प्रकाशक स्वामी केशवनंद ने कहा कि उपयोगकर्ता https://knswami.com/ वेबसाइट पर जाकर 4,00,000 शब्दों के अर्थों को जान सकते हैं। इनमें 1,00,000 शब्द संस्कृत से नेपाली, 1,50,000 संस्कृत से संस्कृत और 50,000 संस्कृत से इंग्लिश में दिये गए हैं। इस डिक्शनरी की तैयारी लॉकडाउन के समय की गई थी। प्रकाशक ने कहा कि यह डिक्शनरी संस्कृत के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और उत्साही व्यक्तियों के लिए उपयोगी साबित होगी।

स्वामी केशवनंद अपने गुरु स्वर्गीय डॉ रामानंद गिरी से खासे प्रभावित थे और उन्हीं की प्रेरणा से स्वामी जी ने शब्दों का संग्रह करने में दिलचस्पी दिखाई और डिक्शनरी बनाने के बारे में विचार किया।

स्वामी जी का कहना है कि उनकी डिक्शनरी की मदद से शोधकर्ता और जांचकर्ता संस्कृत साहित्य की दुनिया में आसानी से तल्लीन हो सकेंगे और इसमें वह पूर्व के दर्शनशास्त्र और तकनीक का जुड़ाव पाएंगे।

Related News