ये है दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी, खंजर जैसे पंजों से करता है इंसानों का शिकार

img

मनुष्यों द्वारा पक्षियों को पालने की परंपरा बहुत प्राचीन है। किंतु मनुष्य केवल तोता, कबूतर या मौना नहीं पालते थे बल्कि उन्होंने विश्व के कुछ बहुत खौफनाक जन्तुओं को भी अपने पिंजड़े में कैद किया था। नए साक्ष्य दिखाते हैं कि 17 हजार वर्ष पहले मनुष्यों ने कैसवैरी पक्षी को पाला था जिसे विश्व के सबसे भयानक पक्षियों में से एक माना जाता है।

know all about cassowary bird

बता दें कि ये पक्षी अपने पंजों से मनुष्यों की जान भी ले सकता है और इसके कई उदाहरण भी हैं। एक नई रिपोर्ट में यूएसए के पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रफेसर क्रिस्टीना डगलस ने कहा कि कैसवैरी के जीवाश्मों से पता चलता है कि मनुष्यों ने उन्हें जन्म से वक्त इकट्ठा किया और उनका पालन-पोषण किया।

पालतू पक्षी नहीं है

संभवतः इस जंतु के मांस या पंखों का उपयोग करने के लिए उन्हें पाला जाता था। शोधकर्ताओं ने कहा कि मनुष्यों का ये व्यवहार मुर्गियों को पालने से हजारों बरस पहले का है। उन्होंने कहा कि कैसवैरी कोई छोटा या पालतू पक्षी नहीं है। ये एक विशालकाय जीव है जो उड़ नहीं सकता मगर आपकी जान ले सकता है।

 

Related News