ये है विश्व का सबसे महंगा और कीमती सिक्का, जिसकी कीमत जानकर चकरा जाएंगे आप

img

अजब-गजब॥ अगर देखा जाए तो इस संसार में कई प्रकार के सिक्के मौजूद हैं। जिनकी कीमत हजारो-लाखों में है। बता दें कि कुछ सिक्के ऐसे भी है जो बहुत ही प्रचीन व ऐतिहासिक बताए जाते हैं। जिनकी कीमत लाखों में ना होकर करोड़ों में हैं। उन्ही में से एक सिक्का भी है जो यूएसए में सबसे पहला बना सिक्का माना जाता है। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती हैं।

sikka

आपको बता दें इस क्वाइन का नाम फ्लाइंग हेयर सिल्वर डॉलर हैं। ये सिक्का 1794 में बने 1758 चांदी के डॉलर में से एक माना जाता हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कई विशेषज्ञ का मानना हैं कि ये अमेरिका का सबसे पहला बना सिक्का था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इसको स्वयं जॉर्ज वाशिंगटन ने जांचा था।

इस क्वाइन के कीमत की बात की जाए तो ये क्वाइन भारतीय करेंसी के मुताबिक 67 करोड़ का माना जाता हैं। जिसे विश्व का सबसे महंगा क्वाइन भी माना जाता हैं। बता दें कि दी टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक इस क्वाइन को सन 2013 में एक कलेक्टर ने 1 करोड़ डॉलर में खरीदा था।

Related News