ज्योतिष विधि के अनुसार करें गणेश जी की पूजा , धन-दौलत में होगी वृद्धि

img

आज बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की आराधना की जाती है। हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को सफल बनाने के लिए सर्व प्रथम श्री गणेश जी की ही पूजा होती है। आज के दिन के लिए हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको लाभ होगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी, बिजनेस में तरक्की मिलेगी। आइए जानते हैं बुधवार के उपायों के बारे में।

1. आज का दिन गणेश जी का है। ऐसे में सबसे आसान उपाय है कि गणेश जी की पूजा दूर्वा से करें। फिर उनको मोदक का भोग लगाएं। मोदक और दूर्वा दोनों ही गणेश जी को बहुत प्रिय है। पूजा में ये दो वस्तुएं ग्रहण करने से वे बेहद प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति के कार्य सफल होते हैं। धन-दौलत में वृद्धि होती है और बिजनेस भी बढ़ता है।

2. आज बुधवार के दिन पूजा के समय आपको गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। इसके प्रभाव से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्योें में सफलता मिलती है।

3. बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करना उत्तम होता है। इस दिन सवा पाव मूंग को पानी में डालकर उबाल लें। फिर उसमें घी और चीनी मिला दें। इसके बाद उसे किसी गाय को खिला दें। ऐसी मान्यता है कि यह करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है। यदि किसी प्रकार का कोई कर्ज लिया है, तो भी उससे मुक्ति मिलती है।

गणेश मंदिर में जाकर पूजा करें

4. बुधवार के दिन किसी गणेश मंदिर में जाकर पूजा करें और गणपति को गुड़ तथा गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष कृपा होती है।

5. बुधवार के लिए हरा रंग लाभदायक माना जाता है। इस दिन कोशिश करें कि इस रंग के वस्त्र धारण करें या फिर इस रंग का कोई रुमाल अपनी जेब में रखें। इस दिन घर से निकलते समय सौंफ खाकर बाहर जाएं, ऐसा करने से कार्य सफल होता है।

Related News