WWE के इस पहलवान ने महाभारत में निभाई भीम की भूमिका, अब एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म में आएंगे नजर

img

नई दिल्ली॥ बलदेव राज चोपड़ा की महाभारत के बाद टीवी पर कई Mahabharat आईं। कुछ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कुछ चल नहीं पाई। 2013 में आई Mahabharat को भी अच्छी प्रतिक्रियी मिली। शो के सभी स्टार्स के काम की सराहना की गई। इस शो में सौरभ जैन कृष्णा के रोल में थे। वहीं शहीर शेख ने अर्जुन का रोल निभाया। दोनों ही भूमिकाओं को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा शो में भीम के रोल को भी बहुत सराहा गया।

Saurabh Gurjar

शो में एक्टर सौरभ गुर्जर वे भीम का रोल निभाया था। आपको बता दें कि सौरभ गुर्जर WWE के पहलवान हैं। वो नेशनल किकबॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट हैं। सौरभ ग्वालियर एमपी राज्य से हैं। उनका जन्म पहलवानों के खानदान में हुआ। पापा और अंकल ने सौरभ को ट्रेनिंग दी। 2013 में सौरभ ने एक्टिंग शुरू की। महाभारत के बाद सौरभ शो संकट मोचन महाबली हनुमान में नजर आए।

पढि़ए-बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी से पत्नी आलिया ने मांगा तलाक, वजह नहीं आई सामने

इस शो में उन्होंने बलि और रावण का रोल निभाया है। इस शो में भी उन्होंने काफी पसंद किया गया। अब सौरभ फिल्मों में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। वो अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में नजर आने वाले हैं। खबरें हैं कि फिल्म में वो विलेन की भूमिका में होंगे।

Related News