img

आज हर जगह खुशी का माहौल है क्योंकि आज दशहरा का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. दिल्ली की मशहूर रामलीला में भी रावण का दहन किया जाता है। किंतु इस साल दिल्ली में रावण दहन थोड़ा अलग और खास होने वाला है। क्योंकि इस बार रावण दहन का तीर एक महिला के हाथ से छूटने वाला है।

हम जिस स्त्री की बात कर रहे हैं वो बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत हैं। इसकी जानकारी खुद लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने दी है.

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत 24 अक्टूबर, मंगलवार को दशहरे के मौके पर दिल्ली की मशहूर 'लव कुश रामलीला' में रावण का दहन करेंगी। यह जानकारी 'लव कुश रामलीला' कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने दी.

कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि, 'चाहे कोई फिल्म स्टार हो या राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में एक वीआईपी मौजूद होता है। बीते कई सालों में इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता अजय देवगन और जॉन अब्राहम भी शामिल हुए। बीते वर्ष प्रभास ने रावण का दहन किया था। इस बार हमारे आयोजन के 50वें साल में पहली बार कोई महिला रावण का पुतला फूंकेगी। 
 

--Advertisement--