img

RCB और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार को एक हाई वोल्टेज फाइनल मुकाबला खेला गया। उस मैच में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली है। डब्ल्यूसीएल फाइनल आरसीबी ने जीत लिया है। इस जीत के बाद चारों तरफ खुशी का माहौल है। न केवल आरसीबी फैंस बल्कि क्रिकेट फैंस भी बोल्ड आर्मी के ट्रॉफी सूखे खत्म होने की खुशी मना रहे हैं।

क्या आप जानते हैं कि ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलौर की टीम को स्मृति मंदाना की टीम को प्राइज मनी के तौर पर कितने रुपए मिले हैं? नहीं जानते। तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं कि ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी पर कितने पैसों की बारिश हुई है। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को भी इनाम के तौर पर क्या मिला है।

खिताबी जीत के बाद वुमंस टीम पर पैसों की झमाझम बारिश हुई है। आपको बता दें कि विनर आरसीबी को प्राइज मनी के तौर पर ₹6 करोड़ मिले हैं। जी हां, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वुमंस टीम को प्राइज मनी के तौर पर ₹6 करोड़ दिए गए हैं। साथ ही रनरअप रही दिल्ली कैपिटल्स को भी काफी पैसे मिले। उनके खाते में ₹3 करोड़ प्राइज मनी के तौर पर आए हैं।

--Advertisement--