Year 2022: इन राशियों के लिए खुशियों से भरा होगा नया साल, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

img

नए साल यानी 2022 की शुरुआत होने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला काफी अच्छा रहे। इसके लिए लोग नए साल के पहले दिन मंदिर भी जाते हैं और भगवान से साल अच्छा बीतने की प्रार्थना करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में भी ग्रहों की चाल से भविष्य का अंदाजा लगाया जाता है। ज्योतिष कहते हैं कि आने साल 2022 में कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम देने वाला है। इन राशि के जातकों के लिए आने वाला साल बेहद फलदायी साबित होगा। आइए आपको बताते हैं कि साल 2022 में किन राशियों पर लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहेगी।

RASHIFAL

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए ये साल शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इस साल आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होने के योग है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धन- लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय किसी वरदान की तरह होगा

वृष राशि

वृष राशि के लोगों को धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के संयोग बन रहे हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को शुभ फल मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। वाहन भी खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेन-देन से लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के लोगों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त रहेगी।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक समस्या हल होगी। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा है। इस दौरान निवेश से लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।यात्रा से लाभ होगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ़ होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार के लिए भी समय काफी शुभ है।

Related News