year 2022 : डराने वाली है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, विनाशकारी परमाणु बम और Asteroid से तबाह हो जाएगी पृथ्वी

img

फ्रांसीसी भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां आकर सही साबित हो रही हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की इस किताब का पहला संस्करण 1555 में आया था। नास्त्रेदमस ने अपनी इस किताब में कुल 6338 भविष्यवाणियां हैं। इनमें से अधिकतर भविष्यवाणियां सच हो चुकी है। उन्होंने साल 2021 के लिए महामारी, अकाल और तबाही जैसी भविष्यवाणियां की थीं जिन्हें कोरोना माहमारी से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि कोरोना महामारी ने दुनिया भर में तबाही मचा दी थी।

Nostradamus's prediction

गौरतलब है कि फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने सदियों पहले ‘लेस प्रोफेटीस’ नाम की एक किताब लिखी थी जिसमें उन्होंने दुनिया भर में घटित होने वाली घटनाओं को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस की 70 फीसदी भविष्यवाणियां हर साल सही साबित होती हैं। साल 2022 के लिए भी नास्त्रेदमस ने कुछ डराने वाली भविष्यवाणियां की है।

महंगाई होगी बेकाबू

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर गौर करें तो साल 2022 में महंगाई कंट्रोल से बाहर हो जाएगी और अमेरिकी डॉलर में तेजी से गिरावट आएगी। साल 2022 में गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन को ही संपत्ति माना जाएगा। लोग इसमें अधिक से अधिक पैसा निवेश करेंगे।

पृथ्वी को नष्ट कर देगा ऐस्टरॉइड

साल 2022 को लेकर की गयी भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने कहा है कि एक ऐस्टरॉइड की वजह से धरती को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा है कि एक बड़ी चट्टान समुद्र में गिरेगी जिसकी वजह से उसमें भंयकर लहरें उठेंगी और पृथ्वी को चारों तरफ से घेर लेंगी। ऐसे में समुद्र का पानी अचानक से बढ़ जायेगा जो पृथ्वी को भारी नुकसान पहुंचाएगा।

विनाशकारी परमाणु बम फटेगा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2022 में एक विनाशकारी परमाणु बम भी फटेगा जिसकी वजह से जलवायु परिवर्तन होगा। इस परमाणु बम के फटने के चलते धरती की स्थिति में भी बदलाव आने की आशंका है।

तीन दिनों तक पूरी दुनिया में रहेगा अंधेरा

भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने कहा है कि साल 2022 तबाही मचाने के बाद शांति लाएगा। इस शांति से पहले दुनिया भर में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा। पतझड़ के समय भी पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी। कई देशों के युद्ध शुरू होगा लेकिन वह शुरू होते ही खत्म हो जायेगा। इन युद्धों को एक प्राकृतिक घटना खत्म कर देगी। तीन दिन के अंधेरे के बाद लोगों के जीवन से आधुनिकता समाप्त हो जाएगी।

फ्रांस में आएगा बड़ा तूफान

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में फ्रांस में एक बड़ा तूफान आएगा जिसके कारण से विश्व के कई हिस्सों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ के हालात देखने को मिल सकते हैं। भविष्यवाणी पर गौर करें तो 2022 में विश्वव्यापी भुखमरी भी फैलेगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मानव जाति पर हमला

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2022 में पर्सनल कंप्यूटर का ब्रेन मनुष्यों को कंट्रोल करने में सक्षम होगा। मतलब आने वाला साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का होगा। इसके साथ ही रोबोट मानव जाति को नष्ट कर देगा ।

भूमध्य सागर में धमाका

भविष्यवाणी पर गौर करें तो मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर cccमें मिसाइल के परीक्षण के दौरान एक बड़ा विस्फोट भी हो सकता है।

Related News