साल 2022 इन राशियों के लिए होगा बेहद खास, 1 जनवरी से ही शुरू हो जायेंगे अच्छे दिन

img

हर कोई उम्मीद कर रहा है कि आने वाला साल उसके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आये। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों का असर इंसान के जीवन में पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक साल 2022 में सभी ग्रहों का स्थान परिवर्तन होगा जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा है। ज्योतिष गणना के अनुसार आने वाला साल कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं 1 जनवरी 2022 से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे।

rashifal

मेष राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कारोबार बेहतर रहेगा।
लाभ के कई मौके मिलेंगे।
नौकरी में तरक्की होने के योग हैं।
घर-परिवार में धार्मिक कार्य होगा।
धन प्राप्ति के भी आसार हैं।
शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होगा।
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृष राशि

मन प्रसन्न रहेगा।
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी।
नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिलेंगे।
खर्चों में कमी और पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
शैक्षिक कार्यों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
आय वृद्धि के साधन बनेंगे ।
शोधादि कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं। यात्रा शुभ फलदायी रहेगी।
नौकरी में तरक्की होने की संभावना है।
वाहन की प्राप्ति के योग हैं।

सिंह राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की संभावना है।
शैक्षिक कार्यों में सफलता हासिल होगी।
किसी संपत्ति से धन लाभ हो सकता है।
नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग हैं।
वाहन सुख मिलेगा।
कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
लाभ के मौके मिलेंगे।
भाई-बहनों का साथ भी मिल सकता है।
किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के आसार हैं।
नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है।
आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

इस राशि के जातक आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होने के योग है।
वाहन प्राप्ति की संभावना है।
कारोबार में स्थिति निरंतर मजबूत होती रहेगी।
पिता का सहयोग सदैव मिलता रहेगा।
खर्च अपेक्षाकृत कम रहेगा।
नौकरी में किसी मित्र के सहयोग से सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

Related News