Yogi Adityanath ने रचा इतिहास, दूसरी बार ली CM पद की शपथ, बृजेश और केशव बने Deputy CM, इन्होंने भी ली शपथ

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर दोबारा से सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) स्टेडियम में चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

CM YOGI

शपथ ग्रहण समारोह में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने योगी सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। ब्रजेश पाठक लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं केशव मौर्या योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी उप मुख्यमंत्री रह चुके थे।

इसके साथ ही सुरेश कुमार खन्ना ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली है। सुरेश खन्ना 9 बार विधायक रह चुके हैं। ये खन्नी समाज से आते हैं और शाहजहांपुर से हैं।खन्ना ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सूर्य प्रताप शाही ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। शाही पथरदेवा से हैं और कल्याण सरकार में वो मंत्री पद पर रह चुके हैं। ये भूमिहार समाज से आते हैं।

स्वतंत्र देव सिंह पहली योगी सरकार में परिवहन मंत्री थे। इसके बाद साल 2019 से बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं। स्वतंत्र देव ने मंत्री पद की शपथ ली है। बेबी रानी मौर्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। बेबी रानीउत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। वे जाटव समाज से आती हैं और आगरा ग्रामीण से विधानसभा चुनाव जीत दर्ज की है। चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मंत्री पद की शपथ ली है। वो मथुरा की छाता सीट से चुनाव जीते हैं।

लक्ष्मी नारायण योगी सरकार में पशुधन मंत्री रह चुके हैं। ये जाट समाज को लीड करते है और छाता सीट से 5 बार विधायक रहे हैं। जयवीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। जयवीर मैनपुरी से ताल्लुक रखे हैं। आंवला बरेली सीट से विधायक धर्मपाल सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। नंद गोपाल गुप्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

Related News