उत्तर प्रदेश ।। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के प्रति यूपी सरकार के व्यवहार की बुधवार को निंदा कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दो अलग-अलग घटनाओं में महोबा और हमीरपुर में कर्ज तले दबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली।
इसी रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उन्हें जेल में डाला।
उन्होंने राज्य सरकार पर बाढ़ और बारिश के कारण बर्बाद हुई फसल का मुआवजा ना देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा, बाढ़-बारिश से बेकार फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है।’’