सोने के दाम जानकर खुश हो जाएंगे आप, आज इतने कम हो गए हैं दाम

img

नई दिल्ली॥ विदेश में मंगलवार को पीली धातु में रही बड़ी गिरावट का प्रभाव दिल्ली सर्राफा बाजार पर आज दिखा और गोल्ड 320 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह के निचले स्तर 39,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी भी 1,025 रुपए की भारी गिरावट के साथ लगभग 3 हफ्ते के निचले स्तर 46,875 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। यह इस साल 26 सितंबर के बाद सफेद धातु में सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। दोनों कीमती धातुओं के भाव निरंतर दूसरे दिन टूटे हैं।

पढ़िएःनौकरीपेशा लोगों को मोदी सरकार देने जा रही है तगड़ा झटका, पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे

  • गोल्ड स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,700 रुपए
  • गोल्ड बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,530 रुपए
  • चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 46,875 रुपए
  • चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 45,830 रुपए
  • सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपए
  • सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
  • गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,300 रुपए
Related News