हिंदुस्तान को मनाने के लिए डरे पाकिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, जानकर खुश हो जाएंगे आप

img

उत्तराखंड ।। हिंदुस्तान के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान काफी डरा हुआ नजर आ रहा है और उसने हिंदुस्तान को मनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिससे दोनों देशों के बिगड़े हुए रिश्ते दुबारा बन सकते हैं।

खबर के मुताबिक, पाकिस्तान ने पुलवामा अटैक के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच सद्भावना के रूप में और 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। पाक ने इस महीने चार चरणों में 360 हिंदुस्तानी कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है और इसके अंतर्गत शनिवार को दूसरे चरण में इन मछुआरों को रिहा किया गया। पाक ने पहले जत्थे में 7 अप्रैल को 100 मछुआरों को छोड़ा था।

पढ़िए-डॉक्टर IVF क्लिनिक की आड़ में महिलाओं को देता था धोखा, बन गया 60 बच्चों का बाप!

इस मामले में पाकिस्तानी अफसरों का कहना है कि उन्हें रेलगाड़ी से लाहौर ले जाया जा रहा है जहां वाघा बॉर्डर पर आज उन्हें हिंदुस्तानी प्रशासन (भारत सरकार) को सौंप दिया जाएगा।

फोटो- फाइल

Related News