पांच दिन में हुई पानीपत कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

नई दिल्ली। ​पानीपत मूवी जो रिलीज हुए 5 दिन हुए है, लेकिन वहीं उसकी कमाई की बात करे तो इन पांच दिनों में ही इसकी कमाई 22 करोड़ के पार जा चुकी है जिसे जान कर मानों लोगों के होश ही उड़ गऐ हो जी हां आपको बतादें की, पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी फ़िल्म पानीपत रिलीज़ के कुछ ही दिनों में हांफने लगी है।


आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फ़िल्म पांच दिनों लगभग 22 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फ़िल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म का पांच दिनों का कलेक्शन 22.37 करोड़ हो गया है।  6 दिसम्बर को रिलीज़ हुई पानीपत ने पहले दिन लगभग 4.12 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे और तीसरे दिन फ़िल्म के कलेक्शंस कुछ बढ़े।

शनिवार को फ़िल्म ने 5.78 करोड़ और रविवार को 7.78 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को पानीपत के कलेक्शंस में गिरावट आयी और फ़िल्म ने 2.59 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। ख़ास बात यह है कि पानीपत को सबसे अधिक दर्शक मुंबई क्षेत्र से ही मिले हैं, जहां फ़िल्म ने लगभग 8 करोड़ बटोरे हैं, जबकि बाक़ी जगहों पर फ़िल्म के लिए उत्साह कम देखा जा रहा है।

दिल्ली-यूपी टेरीटरी से फ़िल्म को महज़ 2.53 करोड़ मिल पाये हैं, जो कि हिंदी फ़िल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बेल्ट मानी जाती है। पानीपत का हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में विरोध भी किया जा रहा है, जिसका असर इसके कलेक्शंस पर पड़ा है। राजस्थान में फ़िल्म को महज़ 63 लाख रुपये की मिल सके हैं। इन राज्यों में विरोध करने वालों का आरोप है कि फ़िल्म में जाट महाराजा सूरजमल की भूमिका सही ढंग से नहीं दिखायी गयी है।

अगर आपके पास भी है 2000 का नोट, तो जरुर पढ़ें ये खबर

बड़ी खबर: थोड़ी ही देर में RISAT-2BR1की लॉन्चिंग, नौ विदेशी उपग्रहों को करेगा लांच, भारत को मिलेगी दूसरी खुफिया आंख

Related News