लाखों युवतियों को बर्बाद करने वाले युवक को मिली खौफनाक सजा, कारनामें जान हिल जाएंगे आप

img

यूएसए में एक स्वयम्भू गुरु को कोर्ट ने 120 बरस की सजा सुनाई गई है। वह अपने समर्थकों को सेक्स स्लेव बनाता था, जिसके बाद न्यूयॉर्क की कोर्ट ने उसे मुजरिम माना है। 60 साल के कीथ रेनेर Nxivm नामक संस्था चलाता था, जिसका खुद को मुखिया बताता था। वो अमीर तथा मशहूर अनुयायियों को अपने जाल में फंसाता था।

racket

कीथ रेनेर नामक स्वयंभू गुरु के फॉलोवर्स 5,000 डॉलर के सेल्फ हेल्प कोर्सेस लेते थे, मगर उनमें से कुछ को फाइनेंशियली और सेक्सुअली निशाना बनाया जाता था और उन्हें प्रतिबंधित आहार लेने पर मजबूर किया जाता था। उसने डीओएस नामक ग्रुप में एक गुट की स्थापना की थी, जोकि एक पिरामिडनुमा स्ट्रक्चर की तरह था। ये लड़कियों को स्लेव्स की तरह बनाया जाता था, जबकि रेनेर खुद को ग्रैंड मास्टर की भूमिका में रखता।

लड़कियों को रेनेर के साथ सेक्स करने और पर्सनल जानकारियां और फोटोज शेयर करने के लिए बाध्य किया जाता। रेनेर को जून 2019 में कई मामलों में दोषी पाया गया था। इसमें रैकेट चलाना, जिस्म फरोशी, उगाही, आपराधिक साजिश और यौन शोषण के मामले में सजा सुनाई गई थी। सुनवाई के दौरान एक पीड़िता ने बताया था कि मैं बच्ची थी। उसने मेरे बचपन को छीन लिया।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान रेनेर ने कहा कि वह बेगुनाह है और पीड़ितों द्वारा दिए गए बयान पर गहरा खेद जताता है और उसे इसपर दुख एवं काफी गुस्सा है। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को सही नहीं बताया है।

 

Related News