
नई दिल्ली ।। Valentine day पर राजस्थान के राज्यपाल और पूर्व सीएम कल्याण सिंह
के बेटे और एटा सांसद राजवीर सिंह (राजू) की पुत्री की आज सगाई है। शहर के एक होटल
में समारोह के लिए तैयारियां की गई हैं। तो वहीं कल्याण सिंह शहर में पहुंच चुके हैं और 8
March को विवाह की रस्म पूरी की जाएगी।
आपको बता दें कि राजवीर सिंह की 4 संतानों में सबसे बड़े संदीप सिंह यूपी के शिक्षा
राज्यमंत्री हैं। उनसे छोटी बेटी पूर्णिमा सिंह, श्वेता सिंह और सबसे छोटा बेटा सौरभ सिंह हैं।
पूर्णिमा सिंह का रिश्ता BJP नेता व रियल स्टेट कारोबारी श्यौराज सिंह के बेटे प्रवीण राज
सिंह से तय हुआ है।
पढ़िए- फसल को बुरी नजर से बचाने के लिये किसान ने खेत में लगाया सनी लियोनी का पोस्टर
दोनों परिवारों के बीच इन दिनों दिनों रिश्ते को लेकर सहमति बनने के बाद टीका व सगाई
समारोह आज होने जा रहा है। कल्याण सिंह के परिवार में 3 दशक बाद शहनाई गूंजने का
यह शुभ अवसर आया है।
पढ़िए- अपने से 30 साल छोटी छात्रा को दिल दे बैठे प्रोफेसर, पढ़िए दोनों की प्रेम कहानी
प्रवीण राज सिंह ने एक समाचार पत्र से बात करते हुए बताया कि उनकी प्रारंभिक पढ़ाई
AAMU से हुई थी। हाईस्कूल करने के बाद वह कनाडा़ चले गए। जहां Cat new
university से Architect design की पढ़ाई की। तो वहीं पूर्णिमा सिंह ने नैनीताल के
All Saints’ College से MBA की पढ़ाई की है।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को भी यूपी और राजस्थान के जनप्रतिनिधियों के अलावा
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी आ सकते हैं।