New Delhi. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं स्मृति ईरानी को मोदी सरकार में एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।
मोदी कैबिनेट में बुधवार को फेरबदल हुआ है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया है। वो स्मृति ईरानी की जगह लेंगे। पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अस्थायी जिम्मा दिया गया है।
वह एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे अरुण जेटली के स्वस्थ होने तक कार्यभार संभालेंगे। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री एस एस अहलुवालिया को इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग देखेंगे।