अपनी दुल्हनिया को छोड़ सासू मां के साथ दामाद निक ने लगाए विदेशी ठुमके, देखें Video

img

डेस्क। शादियों के इस सीजन में इन दिनों बॉलीवुड सितारे जमकर पार्टियों और वेडिंग रिसेप्‍शनों का लुत्‍फ उठा रहे हैं। इस सीजन में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, ईशा अंबानी, कपिल शर्मा जैसे कई बड़े सितारे शादी के बंधन में बंधे हैं और इन दिनों इन्‍हीं शादियों के रिसेप्‍शन का दौर चल रहा है।

गुरुवार को मुंबई में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का रिसेप्‍शन हुआ, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं। इस वेडिंग रिसेप्‍शन से यूं तो कई इनसाइड वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड सितारे, ‘देसी गर्ल’ की शादी के इस जश्‍न में जमकर नाचते हुए दिख रहे हैं। लेकिन लगता है, प्रियंका चोपड़ा के विदेशी दूल्‍हे को अपनी देसी स्‍टाइल सासू मां का अंदाज कुछ ज्यादा ही भाता है।

जी हां, गुरुवार को हुए इस वेडिंग रिसेप्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अपने दामाद के साथ मजेदार अंदाज में ठुमके लगाते हुए दिख रही हैं। हर मां की तरह ही मधु चोपड़ा भी अपनी बेटी की शादी से काफी खुश हैं और यही खुशी प्रियंका-निक के हर फंक्‍शन में उनके चेहरे पर नजर आ रही है। मधु चोपड़ा प्रियंका का प्रोडक्‍शन हाउस पर्पल पैबल्‍स पिक्‍चर को भी संभालती हैं।

इस इनसाइड वीडियो में मधु चोपड़ा और निक जोनास फिल्‍म ‘क्‍वीन’ के गाने ‘पूरा लंदन ठुमक दा।।।’ पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो से यह पूरी तरह साफ है कि अमेरिकन पॉप स्‍टार निक को यह देसी गाना बिलकुल समझ नहीं आ रहा, लेकिन इसकी बीट पर वह भी सासू मां के साथ थिरकने में पीछे नहीं हटे। आप भी देखें यह मजेदार वीडियो।

https://www.instagram.com/p/BroosrwgQ7b/?utm_source=ig_web_copy_link

मुंबई में हुए इस रिसेप्‍शन में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सितारे ने शिरकत की। यह प्रियंका-निक का मुंबई में दूसरा रिसेप्‍शन था जो सिर्फ बॉलीवुड सितारों के लिए रखा गया था। एक दिन पहले ही प्रियंका ने मीडिया की जानीमानी शख्सियतों के लिए भी मुंबई में शादी का रिसेप्‍शन रखा था। गुरुवार को दिए बॉलीवुड के रिसेप्‍शन में काजोल, रेखा, आशा भोंसले,उर्मिला मांतोडकर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, शाहिद कपूर जैसे कई सितारे पहुंचे।

Related News