रणवीर सिंह ने शेयर किया पत्नी दीपिका का ऐसा वीडियो, फैन्स भी नहीं रोक पाए हंसी

img

डेस्क. रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसी बीच रणवीर ने दीपिका पादुकोण का ऐसा वीडियो शेयर किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दीपिका ‘सिम्बा’ की लाइन बोलती है ‘ऐ आया पुलिस’। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘मेरी चियर लेडी’। ये वीडियो बहुत ही क्यूट है। तभी फैन्स भी इस वीडियो को काफी लाइक कर रहे हैं।

दीपिका फिर रणवीर के पोस्ट पर कमेंट करती हैं आई लव यू। इसके बाद दीपिका एक और कमेंट करती हैं, तुम्हें एंटरटेन करने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है।

https://www.instagram.com/p/Bsfi_0OhhP9/?utm_source=ig_web_copy_link

कुछ दिनों पहले फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में भी रणवीर ने अपनी पत्नी को लेकर कई खुलासे किए। जिनमें से एक खुसाला ये था कि दीपिका बहुत घरेलू और सिंपल हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि दीपिका का पति बनने के बाद उन्हें कैसा महसूस होता है।

रणवीर ने बताया था कि दीपिका को अपनी पत्नी बना कर उनको कैसा महसूस होता है। रणवीर ने कहा था, ‘मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझता हूं कि मेरी शादी दीपिका के साथ हुई है। शादी के बाद मुझको लगता है कि मैं लाखों में एक हूं जिसको दीपिका ने पसंद किया। इससे अच्छा और क्या हो सकता है।’ रणवीर के इस बयान को सुनने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि वो दीपिका की बहुत इज्जत करते हैं। मौका मिलने पर वो अपनी पत्नी की जम कर तारीफ करते हैं।

Related News