दिल्ली के इस रहस्य के आगे विज्ञान ने भी टेके अपने घुटने, क्या आपको पता है इसके बारे में

img

अजब-गजब ।। भारत की राजधानी दिल्ली में जो अपने कुछ रहस्यमई स्थानों के नाम से मशहूर है। दिल्ली शहर प्राचीन काल से आज तक कई घटनाओं और ऐतिहासिक चीजों का साक्षी रहा है। अपने भीतर बहुत सारे रहस्य छुपाए हुए ये आज भी राज हैं, जो शायद ही कभी कोई जान पाएगा। कभी फिरोजशाह तुगलक की आंखों का तारा हुआ करता था, वह किला आज खंडर पड़ा हुआ है।

आज भी हजारों रहस्य इस किले में संचित है। हर कोई यहां जाने से डरता है, क्योंकि यहां सारे तर्क खत्म हो जाते हैं, और फिर शुरू होती है लोगो की आस्था। आज हम आपको दिल्ली के उस किले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें जिन्न रहते हैं। लोगों का मानना है कि वहां पर विज्ञान ने भी हार मान ली है।

पढ़िए- ये हैं विश्व का सबसे खूंखार चिड़ियाघर, यहां खुलेआम घूमते हैं जानवर, इंसान रहते हैं पिंजरे में बंद

एक जमाने में इस टूटी-फूटी इमारत के पीछे उन लोगों को सजा दी जाती थी, जो राजा से बगावत करते थे लोग मानते हैं कि वह लोग मरने के बाद भी जिन्न के रूप में वहां पर आज भी मौजूद हैं। बताया जाता है की रात में जो कोई इस किले में जाता है, अगली सुबह उसकी लाश ही यहां मिलती है।

इस किले में मिलने वाली लाश रहस्यमई तरीके से इतनी बुरी तरीके से पाई जाती है, कि मानो उसे बेहद निर्दयता से मौत के घाट उतारा हो। इस किले के अंदर एक बावड़ी है, जहां आज भी पानी भरा रहता है, लेकिन सरकार ने इस बावड़ी को बंद कर दिया है, लोगों को मानना है कि इस बावड़ी का पानी पीने वाला कोई जिंदा नहीं बच पाया। किंवदंतीयों के मुताबिक इस खंडर किले में हर रात एक ऐसी शक्ति आती है, जिसे देखने वाला या तो अंधा हो गया या फिर उसकी मौत हो गई।

फोटो- फाइल

Related News