img

लखनऊ ।। अखिलेश यादव पार्टी के लिए वोट बटोरने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए भी उन्हें पिता या चाचा की जरूरत नहीं है। वह पत्नी डिम्पल के साथ ही खुद को इस रणभूमि में उतर रहे हैं। यह बताने के लिए उनका पोस्टर ही काफी है।

डिम्पल यादव को एक तरह से पार्टी में दूसरे दर्जे का नेता स्थापित करने की कोशिश की गई है। हाल ही में उन्होंने महिला सभा की बैठक की अध्यक्षता भी की थी। इसके साथ ही वह प्रदेश की महिलाओं को एक जुट करने की तैयारी में भी हैं। आज से पार्टी अपने सदस्यता अभियान को शुरू करने जा रही है। इसके जरिए आम लोग महज एक मिस्ड कॉल से समाजवादी पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। सपा के सदस्यता अभियान का आगाज आज लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव पार्टी के मुख्यालय में करेंगे।

सपा का ये अभियान 15 अप्रैल से लेकर 15 जून तक चलेगा। सपा पार्टी के सक्रिय सदस्य ही संगठन में पदाधिकारी बन सकेंगे।अब पार्टी के सदस्यों का कार्यकाल 3 साल के बजाए 5 साल का होगा, जबकि ये सदस्यता पहले 3 साल तक की होती थी।

वहीं, अब ऑनलाइन या मिस्ड कॉल देकर भी सदस्य बना जा सकता है। इसके लिए पार्टी टोल फ्री नंबर 78599-99999 जारी करेगी। जबकि ऑनलाइन सदस्य www.samajwadiparty.in/join पर जाकर बना जा सकता है।

--Advertisement--