
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संस्कृत को सबसे उपयुक्त भाषा बताया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत अध्यात्म, दर्शन या साहित्य तक ही सीमित नहीं है बल्कि बुद्धिमता में इस्तेमाल के साथ अलगोरिदम के लिए भी उपयुक्त है। उन्होंने कहा यह मशीनी भाषा है। मशीनी भाषा से आशय कंप्यूटर या यंत्र की प्रोग्रामिंग की भाषा से है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को लाल बहादुर राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ के 17 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा साहित्य और विज्ञान में भी सबसे असरदार अध्याय है। उन्होंने संस्कृत भाषा को भारत की आत्मा भी बताया। उन्होंने कहा कि यह ज्ञान और विज्ञान की भाषा है। यह कई भाषाओं की जननी है।
--Advertisement--