img

रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने रूस में महिलाओं से कम से कम आठ बच्चों को जन्म देने और अपने परिवार का विस्तार करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह बयान मॉस्को में वर्ल्ड रशियन पीपुल्स काउंसिल (डब्ल्यूआरपीसी) के सम्मेलन में दिया और यह वायरल हो रहा है।

रूस में ऑर्थोडॉक्स चर्च द्वारा आयोजित सम्मेलन में अलग अलग सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। पुतिन ने कहा कि 1990 के बाद से रूस की जन्म दर में निरंतर गिरावट आ रही है। बीते वर्ष फरवरी में शुरू हुए यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना को भी भारी नुकसान और हताहत होना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि रूस में, कुछ जातीय समूहों द्वारा प्रति जोड़े में चार, पांच या अधिक बच्चे पैदा करने की परंपरा अभी भी प्रचलित है। कुछ दशक पहले, हमारी दादी, परदादी के सात, आठ या अधिक बच्चे होते थे। पुतिन ने कहा कि रूस के नागरिकों को ये बात याद रखनी चाहिए.

बड़े परिवारों को फिर से रूसी सामाजिक जीवन का अभिन्न अंग बनना चाहिए। यह हमेशा याद रखना चाहिए कि परिवार राज्य के साथ-साथ समाज की भी नींव है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस का भविष्य इसी से बनेगा।

--Advertisement--