img

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी का बीजेपी मुख्यालय मार्च खत्म हो गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप कार्यालय से बीजेपी मुख्यालय की ओर कुछ किया। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर आप के मार्च को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल समेत सभी नेता व कार्यकर्ता वहीँ पर धरने पर बैठ गए। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बाद में वह पार्टी दफ्तर लौट आये हैं।

दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी के धरने को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा किट बीजेपी के 'मिशन झाड़ू' के तहत आप नेताओं पर एक्शन हो रहा है। ये सारा खेल पीएम नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आप को खत्म करने का इरादा बनाया है, इसलिए चुनाव बाद आप के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे। पार्टी कार्यालय को बंद किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के तेजी से तेजी से देश भर में बढ़ने से प्रधानमंत्री मोदी चिंतित हैं। इसलिए आप पार्टी को ही खत्म कर देना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए। हम आपके कार्यालय पहुंच गए हैं। पूरी आम आदमी पार्टी को ही एक साथ गिरफ्तार कर कर लीजिए। दिल्ली सीएम ने कहा कि आप देश के 140 करोड़ लोगों के सपने की पार्टी है। पूरे देश में आम आदमी पार्टी की विचारधारा को स्वीकार किया जा रहा है। 
 

--Advertisement--