img

मशहूर कंपनी गूगल ने अपना ईयर इन सर्च 2023 का डेटा सार्वजनिक कर दिया है। जिसमें पूरे विश्व में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सभी टॉप सर्चिंग की डिटेल शेयर की गई है। सर्च लिस्ट में मार्गोट रॉबी, गैल गैडोट जैसी अभिनेत्री को पछाड़कर भारत की एक्ट्रेस दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली फिल्मी हस्ती बन गई हैं।

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से अपनी शादी और सत्यप्रेम की कथा की रिलीज़ की वजह से कियारा आडवाणी 2023 में इंडिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की गूगल की लिस्ट में टॉप पर रहीं।

जानकारी के अनुसार, कियारा आडवाणी की पॉप्युलैरिटी सिर्फ इंडिया तक ही महदूद नहीं है। कियारा ने इस साल ग्लोबल लेवल पर जीत हासिल की है। कियारा 2023 में गूगल पर विश्व भर में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म एक्ट्रेस बन गईं हैं।

सूची में jeremy renner टॉप पर रहे हैं। डैनी मास्टर्सन, पेड्रो पास्कल,ब्रेंडन फ्रेज़र भी शामिल हैं। गूगल सर्चिंग में कियारा के मुकाबले प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसे ग्लोबल पहचान रखने वाले सेलेब्रिटी टॉप टेन में स्थान नहीं बना पाई हैं।
 

--Advertisement--