img

क्या आप भी टीम इंडिया के क्रिकेटरों के बच्चों के नाम जानते हैं, अगर नहीं तो आज आपको बताएंगे उनके बच्चों के नाम, जो कि बहुत खास है।

मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक का एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी कान नाम भी बेहद खास है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा, जो देवी दुर्गा से जुड़ा नाम है।

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम जीवा है। जिवा का अर्थ है उज्ज्वल, देदीप्यमान, उज्ज्वल। हिटमैन रोहित शर्मा की बेटी का नाम समायरा है। 'समायरा' नाम का अर्थ है पूजा करना, जप करना, भगवान की आराधना करना।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के दो बच्चे हैं और उन्होंने अपने बच्चों के नाम बहुत अनोखे रखे हैं। लड़की का नाम ग्रेसिया और लड़के का नाम रियो है।

पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और पत्नी गीता बसरा के बच्चों के नाम काफी ऐतिहासिक हैं। लड़की का नाम हिनाया हिर और लड़के का नाम जोहान वीर है। टीम इंडिया के मराठा बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के दो बच्चे हैं। लड़की का नाम आर्या और लड़के का नाम राघव है।

घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले महीने पिता बने हैं, उनकी पत्नी संजना गणेशन ने पिछले महीने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने उसका नाम अंगद रखा। टीम इंडिया के आक्रामक ओपनर शिखर धवन का हाल ही में तलाक हो गया है. फिलहाल उनके बेटे की कस्टडी उनकी पत्नी के पास है। शिखर के बेटे का नाम जोरावर है.

--Advertisement--