img

त्योहारों का सीज़न आने वाला है और अगर ऐसे में इस फेस्टिवल सीजन आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। जी हां, दरअसल त्योहार आने से पहले सोना लेने वालों के लिए खुशखबरी है। भारतीय सर्राफा बाजार में 22 सितंबर 2023 को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बैंक बाजार डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने के दाम घटे हैं, जबकि चांदी स्थिर है। तो अगर आज आपको सोने चांदी खरीदने जाना है तो उससे पहले जानिए 22 और 24 कैरेट सोने की क्या कीमत रहेगी। साथ ही चांदी का क्या भाव रहेगा। मध्यप्रदेश में आज यानि की 22 सितंबर को सोना करीब ₹160 सस्ता हुआ है।

गुरुवार को बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 58 हज़ार ₹940 प्रति 10 ग्राम थी, जो आज ₹160 घटकर 58 हज़ार ₹780 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत में भी ₹150 कम हुए हैं। ऐसे में शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 55 हज़ार ₹980 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो गुरुवार को 56 हज़ार ₹130 थी।

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन यानि की इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है। अधिकतर सोना 22 कैरेट में बिकता है। वही कुछ लोग 18 कैरेट इस्तेमाल भी करते हैं।

कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा उतना सोना शुद्ध होगा। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जस्ता, तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। आपको यह बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसीलिए अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं। 

--Advertisement--