img

हाल के चुनावों में BJP को आदिवासी सीटों पर जीत दिलाने के लिए वोटर्स को रिटर्न गिफ्ट दिया है। पार्टी ने आदिवासी समुदाय के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री 59 साल के विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का अगला चीफ मिनिस्टर बनाया है। इसके साथ साथ छत्तीसगढ़ को दो उपमुख्यमंत्री भी मिले हैं। सूत्रों की माने तो तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह के स्पीकर बनने की संभावना है। जबकि राज्य भाजपा प्रमुख अरुण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम हो सकते हैं।

अरुण साव ओबीसी समुदाय से आते हैं, जबकि विजय शर्मा ब्राह्मण हैं। विधानसभा चुनाव में साय के लिए प्रचार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से कहा था कि आप इन्हें विधायक बनाइए, हम उन्हें बड़ा आदमी बना देंगे। इसके बाद लगता है कि अमित शाह ने अपनी यही बात पूरी करके दिखाई है। जनता ने उन्हें विधायक चुना तो बीजेपी ने उन्हें अब सीएम बना दिया गया। विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कौन से एक्स फैक्टर रहे, आइए अब इस पर बात करते हैं।

रमन सिंह के करीबी माने जाने वाले साय की छवि एक मृदुभाषी नेता की है, जो काफी हद तक मीडिया की नजरों और विवादों से दूर रहे हैं। अब बात आती है कि आखिर साय ही क्यों? 

दरअसल राज्य की जनसंख्या में 32 % आदिवासी हैं और भाजपा ने आदिवासी सीटों पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 18 सीटें जीती हैं। साय आरएसएस के भी करीबी हैं और वो तीन मर्तबा लोकसभा सांसद रह चुके हैं। मोदी सरकार में इस्पात राज्यमंत्री रहे हैं। बाद में राज्य भाजपा प्रमुख भी रह चुके हैं। जिस सरगुजा संभाग से विष्णुदेव साय जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उस संभाग की तमाम 14 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत कर आए हैं।

आदिवासी मुख्यमंत्री का चयन आदिवासियों को अपने कॉलम में शामिल करने की पीएम मोदी की बड़ी योजना का हिस्सा है। साय को बड़ा पद मिलने की संभावना तब सामने आई थी जब गृहमंत्री अमित शाह उनके चुनाव प्रचार के लिए निर्वाचन क्षेत्र कुनकुरी पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा था कि आप इन्हें विधायक बनाइए, हम इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे।

 

 

--Advertisement--