न्यूरेम्बर्ग, जर्मनी: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान कल रात्रि न्यूरेम्बर्ग में भारत के राजदूत श्री अजीत गुप्ते जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ आयोजित एक विशेष रात्रि भोज में प्रतिभाग किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश के बढ़ते अवसरों और प्रदेश की बदलती आर्थिक स्थिति को वैश्विक मंच पर साझा करना रहा।
"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश अब 'उत्तम प्रदेश' से 'उद्यम प्रदेश' बन चुका है। हम वैश्विक निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं- श्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
उभरते आर्थिक अवसर: उप मुख्यमंत्री जी ने चर्चा के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने 'Ease of Doing Business' और प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण बने निवेश मित्र वातावरण पर जोर दिया।
भारतीय राजदूत श्री अजीत गुप्ते जी के साथ चर्चा में जर्मनी और उत्तर प्रदेश के बीच तकनीकी आदान-प्रदान, कौशल विकास और विनिर्माण (Manufacturing) के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से बात हुई।




