img

भारत में दो दिवसीय G20 समिट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत की मेहमाननवाजी देखकर विदेशी नेता खुश हुए। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रहा है। इस बात को विश्व बैंक से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने स्वीकार कर लिया है। जी-20 में भारत द्वारा रखे गए प्रस्ताव को सदस्य देशों ने एक के बाद एक स्वीकार कर लिया। इतना ही नहीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सपने पर भी मुहर लगी।

2047 तक भारत एक विकसित देश बन जायेगा

पीएम मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जो सपना देखा है। जिसका जिक्र वो खुद अपने करीबियों से करते रहते हैं। 2047 तक भारत विश्व के विकसित मुल्कों की सूची में पहुंचना चाहता है। इसके साथ ही भारत अगले 5-6 साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरना चाहता है। मौजूदा वक्त में अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी के इस सपने पर वैश्विक संगठनों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

G20 मुल्कों की बैठक में हिस्सा लेने आईं आईएमएफ की उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने कहा कि वैश्विक विकास इंजन के रूप में भारत की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। भारत 2027-28 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। भविष्य में भारत का वैश्विक विकास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वैश्विक विकास में भारत का योगदान 15 फीसदी तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें श्रम बाजार में सुधार, कारोबार करने में आसानी, शिक्षा की गुणवत्ता, महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देना होगा।
 

--Advertisement--