img

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने देश और दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या करीब तीन सौ पहुँच चुकी है। ये संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।

इस दुर्घटना में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में तीन ट्रेन एक के बाद एक टकरा गई। इनमें से एक मालगाड़ी थी। कई लोग तो इसे दुनिया के सबसे भयानक रेल हादसों में से एक बोल रहे हैं। पीएम मोदी ये रेल हादसा देख टूट गए हैं।

पीएम मोदी ने पहले तो रेल हादसे पर हाई लेवल बैठक बुलाई उसके बाद वो अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर के सीधा हादसे की जगह पर पहुँच गए। पीएम मोदी ने घटनास्थल का जो कुँआ लिया आज पूरा देश इस

हादसे को देखकर रो रहा है। लेकिन आपको बता दे कि देश के साथ साथ दुनिया भी आज भारत के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ी है। रूस, चीन, पाकिस्तान, ताइवान, इजराइल, अमेरिका और कनाडा समेत कई देशों ने भारत को शोक संदेश भेजे है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तो खुद पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शोक संदेश भेजा है। पुतिन ने कहाँ कि हम इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए।

चीन ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी शोक संदेश भेजा है।

--Advertisement--