img

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 6 फरवरी के अलावा 11 फरवरी 2024 रात्रि 11 बजे तक agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

ऑनलाइन रिटेन एग्जाम 17 मार्च 2024 से होगी। महिलाएं भी इस भर्ती में अप्लाई कर सकती हैं। इसके साथ साथ इस भर्ती में अप्लाई के लिए आर्ट्स साइड से 12वीं पास छात्र भी पात्र हैं।

क्या है पात्रता

  • अभ्यर्थी गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी।
  • 50 प्रतिशत अंकों के साथ तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारक
  • फिजिक्स व मैथ्स जैसे दो नॉन वोकेश्नल विषयों के साथ कम 50 फीसदी अंकों से दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स।
  • किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर पास। अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी।

 

 

 

--Advertisement--