img

सवेरे के नाश्ते को सबसे अहम आहार माना गया है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह आपके शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान महसूस कराता है।

विशेषज्ञों ने बताया कि ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए और हेल्दी खाना ही खाना चाहिए। हालांकि बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग नाश्ते में फास्ट फूड खाना पसंद कर रहे हैं.

  • दही मुख्य रूप से गर्मियों में खाई जाती है। दही में पाया जाने वाला प्रोबायोटिक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक सवेरे सबसे पहले दही खाने से शरीर में बलगम की शिकायत हो सकती है।
  • तली-भुनी चीजों से भी परहेज करना चाहिए। यह आंत के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके अलावा दिनभर पाचन क्रिया में दिक्कत हो सकती है।
  • मीठा पेय भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। बिना कुछ खाए मीठा पेय पीने से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसीलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ बिना कुछ खाए-पिए चाय और कॉफी पीने की भी मनाही करते हैं।
  • मेदे से केक और मफिन बनाए जाते हैं। सवेरे के नाश्ते में इन चीजों को खाने के अलावा अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें।