img

वेस्ट बंगाल के संदेशखाली से टीएमसी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिलाओं ने इल्जाम लगाया है कि टीएमसी के लोग उनके घरों में घुसते हैं। बहू-बेटियों को देखते हैं। कोई महिला अच्छी और कम उम्र की दिखने पर वे उसे अपने साथ ले जाते हैं। उसके साथ कई दिनों तक जबरदस्ती की जाती है। हवस पूरी होने तक वे महिलाओं को अपने कब्जे में रखते हैं।

पीड़ितों ने सड़क पर उतरकर तृणमूल कांग्रेस के लोगों द्वारा किए जा रहे इस अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाई है। इल्जाम लगा रही महिलाओं के वीडियो वायरल हो गए हैं। वीडियो में महिला कहती है, "पार्टी (तृणमूल) के लोग आते हैं। वे घर-घर जाकर देखते हैं कि किसकी पत्नी और किसकी बेटी जवान है। कौन कामुक और अच्छी है। इसके बाद वे महिला को पार्टी कार्यालय ले जाते हैं। कई रातों तक उसे वहां रखा जाता है, जब तक उनका मन नहीं भर जाता।"

महिलाओं ने स्थानीय टीएमसी नेता और जिला परिषद सदस्य शेख शाहजहां को इस मामले में मुख्य आरोपी बताया है और उसे अरेस्ट करने की मांग की है। शेख शाहजहां वही है जिसके ठिकाने पर रेड करने जा रही ईडी की टीम पर हमला किया गया था। महिलाओं ने उसपर जमीन हड़पने के इल्जाम भी लगाए हैं। शेख शाहजहां ईडी पर हमला मामले में भागे हुए है।

--Advertisement--