img

पंजाब के जो युवा पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं उनके लिए एक सुनहरा मौका आ रहा है। जिसके चलते युवाओं को भर्ती की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पंजाब पुलिस में इस साल 1800 पदों पर भर्तियां होंगी। यह भर्ती जिले में पुलिस के कांस्टेबल और सशस्त्र संवर्ग के लिए होगी। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल फाइनल कर लिया है।

इस दिन ऑनलाइन लिंक खुलेगा

भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस 14 मार्च को शाम 7 बजे से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल होगी। उस दिन रात 11.55 बजे तक लोग अप्लाई कर सकेंगे।

ये भर्ती केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती बोर्ड, पंजाब पुलिस द्वारा की जाएगी। सीएम भगवंत मान पहले ही साफ कर चुके हैं कि युवाओं को पंजाब में ही रोजगार के मौके दिए जाएंगे। सभी भर्ती प्रक्रिया योग्यता के आधार पर की जाएगी। अब तक 40 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा चुका है।

वहीं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उन्हें पंजाब पुलिस की वेबसाइट https://www.punjabpolice.gov.in/ पर जाना होगा। यहां से उन्हें भर्ती की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। जल्द ही पुलिस की ओर से सारी जानकारी इस पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।
 

--Advertisement--