img

देशभर में टेम्परेचर बहुत बढ़ गया है। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल देश में सामान्य से लेकर अतिरिक्त मानसूनी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही उत्तर और उत्तर पूर्व भारत के कुछ राज्यों में मॉनसून का असर कम रहने की संभावना है।

आईएमडी प्रमुख के अनुसार, जून से सितंबर के बीच देशभर में सामान्य से भारी बारिश होने का अनुमान है। हालाँकि, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जून से सितंबर के दौरान औसतन 106 फीसदी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। इस क्षेत्र में एलपीए की 92 से 108 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है। यह वर्षा सामान्य सीमा से अधिक है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

इस जगह पर भी सामान्य बारिश की संभावना

मौसम अपडेट के मुताबिक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उत्तर पूर्वी राज्यों के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और ओडिशा राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

--Advertisement--