img

बीते लगभग दो सप्ताह से गुमशुदा वन क्षेत्राधिकारी हरीश पाण्डे का शव भीमताल से आज बरामद हुआ है। उनके लापता होने के बाद से ही पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी।

पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले थे। एक तस्वीर में वो भीमताल की तरफ जाते हुए नजर आए थे, जिसके बाद उनकी भीमताल क्षेत्र में ढूंढना शुरू कर दी गई। उनका शव बरामद कर लिया गया।

ऊंचापुल हल्द्वानी के रहने वाले हरीश चंद्र पाण्डे (55) तराई सेंट्रल डिवीजन रुद्रपुर में फारेस्ट रेंजर के पद पर तैनात थे। पिछले 29 नवंबर की शाम 7 बजे वह अचानक घर से लापता हो गए। घर के लोगों ने मुखानी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उन्हें तलाश करने में जुट गई। पुलिस ने उनकी तलाश में कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली। रुद्रपुर में भी उनके बारे में सचना जुटाई गई, मगर उनका कहीं सुराग नहीं मिल पाया।

इधर एक तस्वीर में हरीश पाण्डे काठगोदाम की तरफ जाते दिखे, जिसके बाद उन्हें टैक्सी से भीमताल में उतरते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश भीमताल में शुरू कर दी। आज सवेरे उनकी लाश भीमताल झील से बरामद हुई है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--Advertisement--