img

किसी भी मुल्क में यात्रा करने के लिए हर किसी को पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है। मगर, कुछ मुल्कों के पासपोर्ट इतने शक्तिशाली होते हैं कि उनके लिए वीजा की जरूरत ही नहीं पड़ती। हाल ही में दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की नई लिस्ट जारी की गई है।

इस लिस्ट में भारत 80वें स्थान पर है. दिलचस्प बात ये है कि पहले नंबर पर कुल 6 देश हैं। इन सभी 6 देशों के नागरिक 194 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। पाकिस्तान इस साल टॉप 100 में भी नहीं है।

पासपोर्ट इंडेक्स की 2024 रैंकिंग के अनुसार फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन पहले पायदान पर हैं। फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड तीसरे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर रहने वाले देशों के नागरिकों को कुल 193 स्थानों पर वीजा-मुक्त प्रवेश मिल सकता है।

जानें भारत का स्थान

ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट में भारत 80वें स्थान पर है। हिंदुस्तान से लोग बिना वीजा के 62 मुल्कों की यात्रा कर सकते हैं। बीते वर्ष भारत 83वें स्थान पर था. इस बार भारत के साथ-साथ उज्बेकिस्तान भी 80वें स्थान पर है। इस लिस्ट में चीन और पापुआ न्यू गिनी 62वें स्थान पर हैं। इस सूची में अफगानिस्तान आखिरी स्थान पर है।

बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, नॉर्वे, पुर्तगाल और ब्रिटेन चौथे स्थान पर हैं, जबकि ग्रीस, माल्टा और स्विट्जरलैंड पांचवें स्थान पर हैं। सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देश की बात करें तो पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। यमन, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका भी पाकिस्तान से आगे हैं।

--Advertisement--