img

रालोद का लोकसभा चुनाव 24 के लिए पहला प्लान जो तैयार हो गया है। विपक्षी गठबंधन में शामिल जयंत चौधरी इस बार सिर्फ वेस्ट यूपी तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरे देश में चुनावी जनसभाएं कर यहां जो वोटर्स हैं, उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। अभी तक जो रालोद का प्लान है उसके अनुसार पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी प्रदेश में मंडलवार जनसभाएं वो करेंगे।

इससे पहले रालोद ने सदस्यता अभियान के तहत भी गांव गांव जाकर का जो वोटर हैं, उन्हें रालोद की नीतियों के बारे में बताया था और उन्हें साधने का काम किया था। एक नया प्लान 24 को लेकर यहां जयंत चौधरी की रालोद के द्वारा तैयार किया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के मुताबिक पार्टी ने 24 की तैयारी तेज कर दी है और पार्टी मुखिया जयंत चौधरी ने जनवरी से जनसभाएं करने के लिए एक रोड मैप तैयार किया है। प्रदेश के पदाधिकारी जिलावार जनसभाएं करेंगे और इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओं को जमीनी तौर पर सक्रिय करने के लिए बैठकें भी होंगी। वही गठबंधन का चुनावी फार्मूला तय होने के बाद संयुक्त प्रत्याशी के लिए भी आवश्यकता के अनुसार जो कार्यक्रम है वो तय किए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि रालोद अब सिर्फ पश्चिमी क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि इसके लिए पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार चल रहा है। 75 जिलों में जिलाध्यक्ष बनाए जाने और 1 नवंबर तक 1,60,000 से अधिक बूथों पर कमेटी बनाई जाएगी। निकाय चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी के 102 सदस्य जीते है।

--Advertisement--