उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। बैठक में उन्होंने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
श्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम एवं बैठक के दौरान प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




