
चीकू फल दिखने में छोटा होता है लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े होते हैं। इस फल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इससे कब्ज से राहत मिलती है।
इस छोटे से फल में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम और अन्य खनिजों से भरपूर होते हैं। चीकू वजन घटाने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। फल में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है। इस फल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो बहुत फायदेमंद होता है।
जानकारी के अनुसार, चीकू आपकी हड्डियों, हृद्य, फेफड़ों और त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये फल पाचन और इम्यूनिटी के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है।
बता दें कि इस फल सामान्य खाद्य चीजों की तरह खा सकते हैं. आप चाहें तो फ्रूट सलाद में चीकू के कुछ हिस्से काटकर इसका सेवन कर सकते हैं या चीकू शेक बनाकर या स्मूदी के रूप में ले सकते हैं। यदि आप नए नए प्रयोग करने के शौकीन हैं तो चीकू की आइसक्रीम, फ्रूट बार और हलवा बनाकर भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं।