img

health Tips: स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ व्यायाम ही नहीं बल्कि अन्य चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर आप अच्छी सेहत और आरामदायक नींद चाहते हैं तो रात को सोने से पहले इलायची का सेवन करें।

काली इलायची के बीज न सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं। अगर आपको रात में भारीपन या अपच की समस्या रहती है तो सोने से पहले इलायची खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। जो लोग रात को ठीक से सो नहीं पाते या बार-बार जाग जाते हैं, उनके लिए इलायची किसी वरदान से कम नहीं है।

इलायची शरीर से अशुद्धियाँ निकालने में मदद करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

बता दें कि काली इलायची केवल मसालों का राजा ही नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी कई तरह से लाभदायक है। इसे आमतौर पर भारतीय व्यंजनों में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है मगर आयुर्वेद में इसे एक कीमती औषधि माना गया है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।