img

भारत सरकार ने देश के असंगठित क्षेत्र यानी मजदूर वर्ग में काम करने वाले लोगों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है। इस सुविधा को e-shram card कहा जाता है। इस सरकारी सुविधा के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए e-shram card बनाया जाता है। e-shram card असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कई लाभ प्रदान करता है।

इस e-shramik card से आज देश के सभी मजदूर एक मंच पर जुड़ गए हैं। फलस्वरूप यदि भविष्य में केंद्र सरकार कोई योजना लाती है तो पंजीकृत श्रमिकों एवं श्रमिकों को इस पोर्टल के माध्यम से लाभ मिल सकेगा। इस बीच, यदि श्रमिक या मजदूर e-shram card के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो उन्हें 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है। जानिए, इस e-shram card को घर बैठे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

e-shram card बनवाने के लिए इन चीजों की होती है जरूरत

  • - e-shram card डाउनलोड करने के लिए आपको समग्र योजना में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • - आपकी उम्र 18 से 59 के बीच होनी चाहिए।
  • - आपके पास आधार कार्ड समेत सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
  • - आपके पास एक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी होना चाहिए जिस पर ओटीपी प्राप्त होगा।

e-shram card PDF कैसे डाउनलोड करें

  • - ई-श्रम वेबसाइट पर जाना होगा। आप https://eshram.gov.in/ लिंक पर जाकर भी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • - इसके बाद ई श्रम पर दाईं ओर Register का विकल्प दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
  • - यहां आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा। इसके बाद आपको कैप्चा डालना होगा।
  • - इसके साथ ही दो सवाल दिए जाएंगे, जिनका जवाब भी देना होगा। इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  • - यहां आने वाले ओटीपी को आपको एंटर करना होगा। फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  • - इसके बाद आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। यहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा।
  • - आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप जो आधार कार्ड नंबर भर रहे हैं, वह ई-लेबर कार्ड में रजिस्टर्ड है।
  • - आधार नंबर डालने के बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे आपको यहां दर्ज करना है।
  • - अब आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे जहां आपको दो विकल्प मिलेंगे।
  • - यहां आपको डाउनलोड यूएएन कार्ड पर क्लिक करना होगा।
  • - इसके बाद PDF जेनरेट हो जाएगी और लेबर कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • - इसके बाद आप इसे कहीं से भी प्रिंट कर सकते हैं।

--Advertisement--