पूरा देश चंद्रयान तीन मिशन की सफल लैंडिंग पर जश्न मना रहा है। जहां एक तरफ हिंदू समाज के लोग शंख नाद करके खुशी मनाई और बाबा को धन्यवाद दिया, वहीं मुस्लिम धर्म के लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर देश की तरक्की की दुआ मांगी। साथ ही इस ऐतिहासिक दिन को लेकर आभार जताया।
अवगत करा दें कि चंद्रयान मिशन की सफल लैंडिंग को लेकर शहर में जश्न का माहौल दिखा। शहर के कई मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तिरंगा झंडा लेकर जश्न मनाया।
वहीं सुप्रसिद्ध दाता कंबल शाह की मजार पर चादरपोशी भी किया। लोगों ने कहा कि यह देश के लिए गर्व करने वाला पल है। हम इसके लिए खुदा का शुक्र अदा करते हैं। जिसके कारण आज देश इस महान कार्य में अपनी पहचान को कायम रखा है और चांद पर हमारा चंद्रयान तीन पहुंचा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह ताला से दुआ मांगी। तिरंगा झंडा लेकर दिखाई देश भक्ति, कहा हम सब एक हैं और आगे भी रहेंगे। लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों को सफल लैंडिंग के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
चंद्रमा के साउथ पोल पर भारत के चंद्रयान 3 की सक्सेसफुल लैंडिंग के तीन दिन बाद पाकिस्तान कोमा से बाहर आया है। इसरो की सफलता पर पूरी दुनिया भारत को बधाई दे रही है। उधर, चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आयी है।
पाकिस्तान ने भारत को बधाई देते हुए अपनी सेना को जमकर कोसा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी की कमान सेना के जनरलों के पास है। स्पेस एजेंसी के पास इतनी रकम नहीं है कि वो अपने स्पेस प्रोग्राम को आगे बढ़ा सके। इस पर पैसा खर्च कर सके। उधर, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर भारत को चंद्रयान 3 की सफलता के लिए बधाई दी है। बधाई संदेश में कहा गया कि चांद पर भारत के चंद्रयान 3 की लैंडिंग बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई।
_756974143_100x75.png)
_1638273256_100x75.png)
_411599961_100x75.png)
_2095901058_100x75.png)
_747542944_100x75.png)