उत्तराखंड में गर्मी से राहत दिलाएगी बरसात, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

img

उत्तराखंड में आने वाले तीन दिन बारिश और बर्फबारी का अंदेशा है। राज्य के कई जगहों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। ऐसे में इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। 20 और 21 अप्रैल को राज्य के पहाड़ी जिलों में हल्की वर्षा का अनुमान है। 23 अप्रैल को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। चार हजार मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। राजधानी दून में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावनाएं हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. बिक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य में कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावनाएं हैं।

Related News