06 मई 2020 राशिफल: इन राशि वालों का व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

img

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें मिल सकती हैं।

rashifal

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी, लेकिन संतान से तनाव मिल सकता है।

मिथुन: पिता या धर्मगुरु से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। विरोधी परास्त होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

वृश्चिक: संबंधों में निकटता आएगी, लेकिन कोई ऐसी घटना भी घट सकती है जो आपके हित में न हो। चल या अचल संपत्ति के मामले में समझौता ही हितकर होगा।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार से जुड़े कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। धन और सम्मान में वृद्धि के योग हैं। रचनात्मक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मीन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।

 

Related News