10 दिसंबर 2019 राशिफल: इन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखद होगा, लेकिन गलत निर्णय से चिंतित रहेंगे

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं. इसलिए घर से निकलने से पहले दिए गए उपाय को ज़रूर अपनाए।

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या सहयोगी से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा की स्थिति सुखद रहेगी।

वृष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन एक अज्ञात भय भी रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम न रखने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति लापरवाही न बरतें।

कन्या: शिक्षा के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा। परिवर्तन का समय है। कुछ शारीरिक और कुछ मानसिक तनाव भी मिल सकता है।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, वहीं किसी रिश्तेदार या मित्र से क्लेश मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

धनु: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। गलत निर्णय या संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं।

मकर: रोग और विरोधी तनाव दे सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यस्तता बढ़ेगी। मन को शांत करने के लिए कनेर के वृक्ष लगाएं। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

मीन: पारिवारिक कार्य में वयस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

09 दिसंबर 2019 राशिफल: जानिए किन राशि वालों के लिए सोमवार रहेगा शुभ, किनको मिलेगी असफलता

Related News