11 दिसंबर 2019 राशिफल: इन राशि वालों के कार्य संपन्न होंगे, पारिवारिक मान बढ़ेगा

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं. इसलिए घर से निकलने से पहले दिए गए उपाय को ज़रूर अपनाए।

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत न होगा।

वृष: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

कर्क: मौसम के रोग और झगड़ा विवाद से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कन्या: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। महिला रिश्तेदार या मित्र से कष्ट मिलेगा, जबकि शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखयम होगा।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढेगी।

कुंभ: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यस्तता बढ़ेगी। मन को शांत करने के लिए कनेर के वृक्ष लगाएं। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

मीन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। शिक्षा या प्रतियोगिता में कुछ व्यवधान आ सकता है, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

10 दिसंबर 2019 राशिफल: इन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखद होगा, लेकिन गलत निर्णय से चिंतित रहेंगे

Related News