11 जनवरी 2020 राशिफल: इन राशि वालों की धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, बिगड़े कार्य बनेंगे

img

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अनचाही यात्रा या कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।


वृष: शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। झगड़ा विवाद से बचें।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन- सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

सिंह: व्यर्थ की वाद विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कन्या: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अनुबंध आर्थिक पक्ष, धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खानपान में संयम बरतें।

वृश्चिक: शासनसत्ता से सहयोग मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। निवेश करना लाभप्रद नहीं है।

धनु: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

मकर: रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे लेकिन वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद है।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी

Related News